फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव को पकड़ने के प्रयास में गहरे पानी में डूबा किसान, मौत

विज्ञापन
दोहरीघाट कस्बा मल्लाह टोला निवासी अधेड़ की मौत के बाद घर के बाहर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के दुर्गाघाट के पास बंधी नाव खुलने के बाद उसे पकड़ने के प्रयास में किसान की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मल्लाह टोला निवासी चित्रकुट साहनी 55 ने दुर्गाघाट के पास रेते में ककड़ी, तरबूज की खेती की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे वह फसल की सिंचाई के लिए जा रहा था। इसी बीच दुर्गाघाट के पास पहलेे से बंधी नाव अचानक खुल गई और गहरे पानी की तरफ जाने लगी। यह देखकर चित्रकुट नदी में उतरा और नाव को पकड़ने का प्रयास करते हुए गहरे पानी में चला गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें