फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी बस्ती का काट दिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। करहा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बन्दीकला गांव की दलित बस्ती के लगभग 200 घरों की बिजली काट दिए जाने से लोगों में गुस्सा है। गांव के कुछ लोगों ने बिजली का बिल नहीं जमा किया था। इसकी आड़ में विभागीय कर्मचारियों ने बस्ती की ही बिजली काट दी। ग्रामीणों की माने तो बस्ती में अधिकांश लोगों ने विद्युत कनेक्शन लिया है। कुछ लोगों द्वारा बिजली का बिल न जमा करने को लेकर एक सप्ताह पूर्व संबंधित जेई गांव में आए और उन्होंने सभी लोगों को बकाया बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया। अभी लोग बिजली बिल जमा करने का इंतजाम कर ही रहे थे कि विभाग द्वारा बस्ती के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की आपूर्ति काट दी गई। ऐसे में बिजली न होने से गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल हैं।बोर्ड परीक्षा का समय है लेकिन बिजली न रहने से छात्रों को असुविधा हो रही है। लेकिन विभाग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। गांव निवासी आनंद कुमार, सुमित कुमार, राकेश रामशरण, लौटू ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बिल न जमा करने का खामियाजा पूरा गांव भुगत रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। सहायक अभियंता एमके आर्य ने कहा कि विद्युत बकाया को लेकर गांव की बिजली विच्छेदित की गई है। कई महीनों से गांव के लोगों ने बिजली का बिल जमा नही किया है। बार-बार कहने के बाद भी लोग बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं है। कहा कि जिन घरों का बिल जमा है उनको घरों को आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें