जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि किसान के शरीर पर मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक के निशान मिले थे। शरीर में बड़ी संख्या में डंक लगने के कारण उनकी हालत गंभीर हुई और उनकी मौत हो गई।
गनपद यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा राजू यादव है। किसान की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। वह खेती-किसानी के सहारे परिवार का खर्च चलाते थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मधुमक्खियों के अचानक हमले से किसान को बचने का मौका नहीं मिल सका।