फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के भेलउरचंगेरी गांव में शनिवार को खेत में पानी चला रहे किसान की करेेट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के भेलउर चंगेरी गांव निवासी नगीना राजभर (56) पुत्र दीपचंद शनिवार को दोपहर बाद अपने खेत में रोपी गई प्याज की फसल में पानी चला रहे थे। पानी देते समय ही पास गड़े बिजली पोल की अर्थिंग में करेंटआने के चलते उसकी चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने नगीना राजभर को अचेतावस्था में देख कर शोर मचाया। परिजन उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी जामित्रा के साथ दोनों पुत्रों लक्ष्मण व शत्रुघ्न के साथ पुत्री मीना का रोते रोते बुरा हाल रहा।सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय तथा एसआई प्रताप नारायण यादव ने कागजी कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें