बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित बडिहार गांव में मंगलवार की देर शांम शौच करने गए एक किसान की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।न रेश यादव (55) पुत्र रामसरीख यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित बडिहार गांव का निवासी था। नरेश यादव मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब घर से शौच करने के लिए निकला था काफी रात होने पर जब वह घर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने नरेश की खोजबीन शुरु कर दी लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले तो गांव स्थित एक पोखरे में नरेश का शव पानी में तैर रहा हैं। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर में परिवार सहित गांव के लोगों इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।