फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंखे में उतरा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में सोमवार सुबह आठ बजे करंट लगने से किसान प्रदीप तिवारी (36) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रदीप तिवारी खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह धान की रोपाई हो रही थी। वे वहां जाने की तैयारी कर रहे थे और बरामदे में रखा पंखा दूसरी तरफ रखने के लिए उठाया। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर वे वहीं गिर पड़े।
परिजन और ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप तिवारी अपने पीछे पत्नी सुधा तिवारी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें