फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। नई बाजार के सिवान में शनिवार की देर रात खेत की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। नई बाजार निवासी सुरेन्द्र यादव (39) शनिवार को देर रात धान के खेत में अपने ट्यूबवेल से पानी चलाने गया था। बिजली के नंगा तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर बाद नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। देखा कि शरीर से तार सटा हुआ है। जिसके बाद लाइन काटकर शव को घर ले आए। किसान अपने चार भाइयो में दूसरे नंबर पर था। पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसको दो पुत्रियां एक पुत्र है। घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें