फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, इसी महीने हुई थी शादी

Sun, 16 Jul 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मृतक मोहम्मद आरिफ शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती का निवासी था। वह अपने दोस्त तबरेज पुत्र जब्बार निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ दक्षिण टोला किसी काम से गया था। वापस घर लौटने के दौरान तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास शनिवार की देर रात ग्यारह बजे के करीब एक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहा  युवक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां बाइक चालक की मौत हो गई ,जबकि सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra News: रेलवे लाइन पर बैठकर ईयरफोन से गाना सुन रहा था किशोर, ट्रेन से कटकर मौत
जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद आरिफ (25) शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती का निवासी था। वह अपने दोस्त तबरेज (24) पुत्र जब्बार निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती के साथ दक्षिण टोला किसी काम से गया था। वापस घर लौटने के दौरान तालीमुद्दीन इंटर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आरिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि तबरेज की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरिफ की मौत से परिवार सहित मोहल्ले में कोहराम मच गया। वहीं तबरेज की बीते चार जुलाई को शादी हुई थी, उसकी पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें