फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में मुर्झाई फसल लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से रबी फसलों के नुकसान के बाद शासन प्रशासन की ओर से सुध न लेने के विरोध मेें सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन के साथ गेहूं-जौ की फसल उखाड़कर जिलाधिकारी को सौंपा। नुकसान हुई फसलों का मुआवजा मांगा।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेेट पर  पहुंचे। सभी किसान अपने हाथ में गेहूं, जौ सहित अन्य फसलों के डंठल साथ लेकर आए थे।


इस अवसर पर किसान नेता राकेश सिंह ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश से गेहूं, जौ सहित अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से फसल क्षति का आकलन नाममात्र दिखाया गया है, जबकि किसानों की फसल का 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है।


फसल क्षति को देखकर मुहम्मदाबादगोहना तहसील के मंड़या के किसान छब्बर राजभर की मौत हो चुकी है। बावजूद प्रशासन मामले को हल्के में ले रहा है।


ओले तथा तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसल नष्ट होने के बाद किसानोें की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बैंकों तथा साहूकारों से लिए कर्ज को भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



लेकिन पीड़ित किसानों को शासन प्रशासन की ओर से एक पाई की सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।  पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित किसानों को सभी सहायता उपलब्ध कराया जाए। जिले को आपदाग्रस्त जनपद घोषित किया जाए।
विज्ञापन



 मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। अंत में जिलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें