इसी भेदभाव के चलते आक्रोशित किसानों ने प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की, और उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन के जरिए यहां की स्थिति से अवगत कराया। नाराज किसान गोदाम पर ताला जड़कर के वहीं धरने पर बैठ गए। प्रभारी द्वारा बोरा कम होने की भी बात कही गई।
किसानों का कहना था कि वहां पर पहले से 4000 बोरी क्रय केंद्र पर रखा हुआ है। समिति पर धरना देने वाले किसानों में अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,धनपाल सिंह,भानु प्रकाश सिंह, ब्रह्मानंद सिंह तथा विजय शंकर सिंह प्रमुख थे।
इन सभी किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर किसानों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करके न्याय पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी किसानों का नियमानुसार गेहूं की खरीददारी किया जाए। तथा धरना रथ किसानों ने उच्च अधिकारियों से कहा कि समिति के गोदाम प्रभारी को बिना भेदभाव के सभी किसानों के गेहूं क्रय करने निर्देशित किया जाए।