पार्वती महिला पीजी कालेज दोहरीघाट में बीए- बीएसी के छात्राओं के विदाई समारोह में मौजूद छात्राएं?
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। पार्वती महिला पीजी कालेज के सभागार में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में बीए, बीएससी की छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं को विदाई दी।
इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रा रितिका, श्वेता ने प्यार हुआ इकरार हुआ..गीत पर पर नृत्य किया। खुशी राय, खुशी तिवारी ने राखी के मोल पर नृत्य किया। रिया और श्वेता ने दीवानी मस्तानी और मीना और आकृति ने जूते दे दो पैसे ले लो.. गीत पर नृत्य किया। मोना पूजा ने मुझे नौ लक्खा मंगा दे रे...गीत पर नृत्य किया तो गुड़िया यादव की कामेडी ने सबकों हंसाया। रिया, मोनिका, आरती, भानुप्रिया, काजल और पायल ने नृत्य समूह गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि यूबीआई के प्रबंधक धनवंतरि पांडेय रहे। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या डॉ. रंजना द्विवेदी, डॉ. दुर्गेश मिश्र, सुनील त्रिपाठी, अनिरूद्ध धर द्विवेदी, प्रबंधक डॉ. विपिन बिहारी द्विवेदी, रीता मिश्रा, आराधना तिवारी, रूबीना परवीन, जुली उपाध्याय रहीं।