ढेकुलियाघाट पर श्री श्याम निशानोत्सव शोभायात्रा में सजी राधा-कृष्ण की झांकी।
नगर के ढेकुलियाघाट स्थित निर्माणाधीन त्रिदेव मंदिर पर गुरुवार की देर शाम श्री श्याम प्रभु खांटू वाले का भव्य निशानोत्सव भजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते नाचते गाते चल रहे थे। श्री श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना विजय तुलस्यान ने किया। बाबा श्री श्याम की पावन ज्योति पवन खंडेलवाल द्वारा ली गई। श्री श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी का पावन दर्शन सभी भक्तों ने किया। भक्तों ने सांवरिए तेरा मुझको दीदार हो जाए, बाबा हमको खांटू बुलाना, श्याम बाबा मेरा सुन ले पैगाम आदि थे। रात भर भक्त भक्तिगीतों पर झूमते रहे। शुक्रवार को भक्तों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला।
ढेकुलियाघाट से निकलकर आजमगढ़ मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक गया। भक्त नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इसके बाद श्री श्याम निशान को लेकर बाबा श्याम के प्रेमी पावन खांटू श्याम मंदिर खांटू श्याम जी राजस्थान के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर नरायन सर्राफ, पवन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, मंजू बासोतिया, मनू बासोतिया, विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आकाश गोयनका, विकास तुलस्यान, ऋषभ, रोहित आदि शामिल रहे।