फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में घुसे युवक को परिजनों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र केे एक गांव में बुधवार की रात प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को घर वालों ने बंधक बना लिया। जानकारी होते ही भारी संख्या में गांव वाले पहुंच गए। बृृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने बंधक बनाए गए युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव निवासी 38 वर्षीय युवक का पास के एक गांव निवासी महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात प्रेमी महिला के घर के सदस्यों के न होने पर उसके घर में घुस गया। देर रात परिवार का एक सदस्य जब घर पहुंचा तो उसने युवक को देख लिया। जिसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देते हुए युवक की पिटाई करते हुए उसे बंधक बना लिया। बृहस्पतिवार की सुबह महिला के परिजनों ने युवक के घर में घुसे युवक की सूचना मधुबन पुलिस को देते हुए युवक को पुलिस को सुपर्द कर दिया। मामले में मधुबन थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें