फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 14.11 लाख के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। काछीकला अंडरपास से शनिवार की रात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। आरोपियों के पास से 14.11 लाख के नकली नोट और नोट छापने का सामान बरामद हुआ। एक लाख 17 हजार से अधिक रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी मेहश सिंह अत्री ने बताया कि एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम तथा कोपागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काछीकला अंडरपास के पास से कार सवार लोगों को पकड़ा। तलाशी में कार से प्लास्टिक के तीन झोलों में 14 लाख 11 हजार के नकली नोट बरामद हुए। 1 लाख 17 हजार 400 रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने कार की डिकी की जांच की तो उसमें से प्रिमियर प्रिंटर मशीन, तीन रिम पेपर बरामद हुए।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकुर कुमार बिंद उर्फ रवि निवासी हाटा थाना यूसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर, कुणाल यादव निवासी कांदर सैदपुर, गाजीपुर
सुरेंद्र सागर सिंह सोनकर उर्फ रविंद्र निवासी तकिया राबर्टसगंज, सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।
यू ट्यूब पर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा : एएसपी ने बताया कि इस धंधे का मास्टर माइंड अंकुर बिंद है। पहले वह सोनभद्र से जेल जा चुका है। जेल में अंकुर की मुलाकात सुरेंद्र और कुणाल से हुई। वहां इन तीनों में दोस्ती हो गई। जमानत के बाद अंकुर ने यू-ट्यूब पर जाली नोट बनाने का तरीका सीखा। इसके बाद जाली नोट बनाने लगे। धीरे-धीरे कई लाख रुपये छापकर वह अपने दोस्त कुणाल और सुरेंद्र के माध्यम से आसपास के जनपदों में खपाने लगे। आरोपी नकली नोट बाजार में सामान खरीदकर खपाते हैं। वह गोरखपुर में नकली नोटों को खपाने की योजना बनाकर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें