मऊ। साइबर ठगों ने जिले के अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। इसके बाद उसने कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि उनके नाम की एक फेंक आईडी बना ली गई है। एडीएम ने बताया कि उन्होंने अपने आईडी से फेंक आईडी की जानकारी देने के साथ इसकी शिकायत साइबर सेल को की है।