स्थानीय बाजार में मंगलवार को दशहरा मेला आयोजन किया गया। इस अवसर पर गैर जनपद सहित दूर दराज सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। इसके अलावा राम-लक्ष्मण युद्ध, राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही जय श्रीराम के जयकारे से मेला स्थल गूंज उठा।
मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। बुजुर्ग जहां कृषि यंत्र तथा जरूरी सामानों की खरीदारी करने में मशगूल रहे। वहीं बच्चे विभिन्न प्रकार के खिलौने खरीदने तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाते देखे गए। वहीं महिलाएं सौंदर्य प्रशासन की खरीदारी करने में व्यस्त दिखीं।
मेले में पीएसपी तथा पुलिस के जवान अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते देखे गए। मेले में स्थापित तीन स्थानों पर भव्य दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन कर मत्था टेका। उधर मेले में राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही समूचा मेला स्थल जय श्रीराम के जयकारे से गूूंज उठा।