फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी के दर्शन कराएंगी मेला स्पेशल रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इस साल तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल धाम के लिए रोडवेज ने मऊ डिपो से दो मेला स्पेशल बस चलाने का फैसला लिया है। ये बसें आजमगढ़, जौनपुर, औराई होते हुए विंध्याचल धाम जाएंगी। ये बसें मऊ बस स्टैंड से सुबह रवाना होंगी और यात्रियों को पहुंचाने के एक घंटे बाद वहां से वापस आएंगी।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर विंध्याचल के लिए ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन (रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) को चलती है, जो छपरा से सूरत जाती है। वहीं नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन (रविवार और शुक्रवार) को चलती है, जो नौतनवा से छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तक जाती है। इन ट्रेनों के अलावा रेलवे से सफर करने वाले श्रद्धालुओं को मऊ से वाराणसी जाना होगा, फिर वहां से विंध्याचल के लिए ट्रेन मिलेगी।
इस तरह मऊ बस स्टेशन से विंध्याचल धाम तक सीधी बस श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगी। चैत्र नवरात्र में भी नौ अप्रैल से रामनवमी तक चार मेला स्पेशल बसें चलाई गई थीं। लेकिन पिछली बार तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जनपद से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए नहीं गए। लेकिन शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन




तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मेला स्पेशल बस चलाई जाएगी। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें