फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर लौट रहे दो दुकानदारों से 20 हजार की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के बसनही पुल के पास मंगलवार की देर रात मनबढ़ों ने दो दुकानदारों से मारपीट कर 20 हजार की नकदी छीन लिए। बुधवार को पीड़ित दुकानदारों ने कोपागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा निवासी धनंजय चौहान और शिवकुमार चौहान ने बताया कि उनकी घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनीमुबारकपुर में किराना और मेडिकल की दुकान है। बताया कि मंगलवार की देर शाम वह दुकान
से बंदकर एक बाइक से ही वापस घर जा रहे थे। बताया कि वह दोनों कोपागंज थाना क्षेत्र के बसनही पुल के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए पांच लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। एक हमलावर ने डंडा बाइक की हैंडिल पर दे मारा, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास रखा करीब बीस हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। उधर इस घटना को लेकर कोपागंज एसओ नवल किशोर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें