फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ई-केवाईसी न होने पर काम मिलने में आ सकती समस्या

विज्ञापन
देवसीपुर में चौपाल को संबो​धित करते अजय कुमार आर्य
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करने और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रानीपुर ब्लॉक के देवसीपुर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में वीबी-जी-रामजी जॉब कार्ड धारकों के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सचेत किया कि ई-केवाईसी न होने पर भविष्य में काम मिलने में समस्या आ सकती है। रोजगार सेवक जनार्दन राजभर ने बताया कि ग्राम पंचायत देवसीपुर में अब तक 352 जॉब कार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही, राशन कार्ड से संबंधित जानकारी दी गई और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी देते हुए आशा कार्यकर्ता उमा देवी ने बताया कि अधिकांश पात्रों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। कुछ कार्ड आधार संशोधन या दस्तावेजों की कमी और परिवारों के बाहर रहने के कारण लंबित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पुष्पा देवी और बिंदा देवी ने बताया कि गांव में पंजीकृत 9 धात्री महिलाओं, 6 गर्भवती महिलाओं और 3 से 6 वर्ष के 51 बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चौपाल में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने पर भी जोर दिया गया। लालधर राजभर द्वारा खतौनी व आधार में नाम की भिन्नता की शिकायत पर अधिकारियों ने लेखपाल से सुधार कराने की सलाह दी। वहीं, पेंशन योजनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को बैंक में एनपीसीआई लिंक कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अजय कुमार आर्य, प्रफुल्ल चंद्र पाठक, जितेंद्र विश्वकर्मा, दीक्षा यादव, वीरेंद्र कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें