नगर के ब्रह्मस्थान स्थित मद्देशिया धर्मशाला में मद्देशिया समाज के होली मिलन समारोह में में मौजू
- फोटो : MAU
मऊ। असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आत्मनिर्भर होने का सतत प्रयास करना चाहिए। ये बातें दंत चिकित्सक डॉ निवेदिता मद्धेशिया ने सहादतपुरा ब्रह्म स्थान स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की ओर से आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
मध्यदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि जिस घर में व परिवार में महिलाओं की पूजा होती है उस परिवार में देवी और देवताओं का निवास होता है। इस अवसर पर समारोह की विशिष्ट अतिथि अमिला नगर पंचायत की अध्यक्षा वंदना मद्धेशिया ने कहा कि हम सभी महिलाओं को आज इस नए रूप में देखकर बहुत ही प्रसन्नचित हैं। कार्यक्रम को डॉ. सरिता मद्धेशिया, मंजू मद्धेशिया, विजया मद्धेशिया, वर्षा मद्धेशिया,अजय कुमार मद्धेशिया संबोधित किया। महिला अतिथियों द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर ढेर सारा आशीर्वाद तथा स्मृति चिह्न तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कुलगुरू संत गणिनाथ महाराज, बाबा पलटू दास, बाबा सरजू दास के चित्र पर सभी आगंतुकों ने अबीर गुलाल व धूप दीप जलाकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेकांत गुप्ता, जिला महामंत्री वेद प्रकाश मद्धेशिया, विनायक कुमार मद्धेशिया आदि शामिल रहे।