दोहरीघाट। अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी धाम की ओर से नगर के सरयू तट पर नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा में कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए निकलीं। धाम के प्रमुख सदगुरू महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा जुलूस में शामिल श्रद्घालुओं का हुजूम आश्रम से शुरू होकर दोहरीघाट कस्बे का भ्रमण करते हुए बड़हलगंज स्थित मुक्ति पथ पहुंचा।
वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इस अवसर पर सदगुरू महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है।
श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन करने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।