फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई जागरूकता रैली

Fri, 21 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा स्थित सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला समन्वयक अधिकारी चंद्रपकाश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकल   कर बाल निकेतन मोड़ होते हुए  पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में विद्यालय की  प्रधानाचार्य के साथ ही विद्यालय के सभी कर्मचारी रहे।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार काठतरांव स्थित हरिनंदन इंटर कालेज  के स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

रैली को डीआईओएस  डॉ. विनोद  कुमार राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे गांव में  घूमते हुए पुन:  स्कूल पर आकर खत्म हुई। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि गांव  के  हर मतदाता को जागरूक करके ही अच्छे राजनेता का चयन किया जा सकता  है। इसे जन जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी   है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक रीता देवी, प्रधानाचार्य शशिप्रकाश,  सुबाष पटेल, रीना मौर्य, हरिशंकर प्रसाद, आदित्य गुप्ता, हरिंदर नाथ शामिल  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें