फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एनसीडी क्लीनिक के डाॅक्टर, लैब टेक्नीशियन से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक में भेजी गई चार मशीनों में सिर्फ एक मशीन होने पर अमर उजाला द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमएस ने एनसीडी क्लीनिक के डाक्टर, सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर चार दिन के अंदर अपना जवाब देने की मांग की है। जिससे इस मामले की जांच की जा सकें। उधर इस खबर के बाद जिला अस्पताल में इस मशीन की खोज को लेकर स्वास्थ्यकर्मी जुटे रहे, लेकिन इन तीन मशीनों का पता नहीं चला।
सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एनसीडी के डॉक्टर अरूण गुप्ता और लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र गिरी से इस संबंध में पत्र जारी कर चार दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

साथ ही इस संबंध में एनसीडी क्लीनिक के नोडल अधिकारी और सीएमओ को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। वहीं सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने इस मामले को अमर उजाला के माध्यम से संज्ञान में आने की बात कही। बोले कि यह गंभीर मामला है, इसको लेकर उनके स्तर से भी जांच की जाएगी। अमर उजाला द्वारा बृहस्पतिवार को मरीजों की जांच के लिए भेजी गई थीं चार मशीनें, एक मिली तीन लापता शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें