फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ परदहां से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक की। ब्लॉकों के लिए निर्धारित मानव कार्य दिवसों की जानकारी न देने पर विकास खंड परदहां के बीडीओ दिनेश कुमार गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा। कई ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों के आधार कार्ड कम फीड होने के कारण जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगली बैठक के पूर्व सभी श्रमिकों के आधार कार्ड अवश्य फीड करा लें। जिलाधिकारी ने जनपद के भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत कार्य कराने को लेकर प्राथमिकता तय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि उप जिलाधिकारी के सहयोग से न्याय पंचायतवार खेल के मैदान, पार्क आदि के लिए जमीनों का चिह्निीकरण अपनी कार्य योजना में शामिल कर इस पर मनरेगा के तहत कार्य कराएं। इस दौरान ब्लॉकों के लिए निर्धारित मानव कार्य दिवसों की जानकारी न देने पर विकास खंड परदहां के बीडीओ दिनेश कुमार गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यो को प्राथमिकता दें। साथ ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को अपनी कार्ययोजना में सबसे ऊपर रखें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीसी मनरेगा एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें