फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी रेल फाटक पर बनेगा आरओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिरे के 13 सी फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेगी। शासन की पहल पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा शहीद चौराहा के पास रेल फाटक पर आरओबी बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। उप्र सेतु निगम ने आरओबी के डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सेतु निगम कर्मचारियों ने रेलवे फाटक के उत्तरी और दक्षिणी सिरे की पैमाइश कर पुल निर्माण का खाका तैयार किया। 13 सी फाटक पर आए दिन जाम लगने और रेलगाड़ियों के आवागमन के दौरान फाटक बंद रहने की समस्या आती है। शहीद चौराहा से चिरैयाकोट जाने वाली सड़क की रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम आजमगढ़ इकाई के कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़क की नापी की। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने जाम की समस्या को देखते हुए शहीद चौराहा के पास रेल मार्ग पर पुल बनाने और सरयां गांव के पास टौंस नदी पर बंदीघाट पुल के निर्माण का प्रस्ताव दिया। रेल परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि वाई शेप में बनने वाले आरओबी के लिए 16 करोड़ का स्टीमेट भेजा गया था। रेल विभाग की शर्त के अनुसार पुल निर्माण में आने वाले खर्च का 50 फीसदी राज्य सरकार और शेष रेल विभाग वहन करेगा। बताया कि रेल फाटक से तीन सौ मीटर दक्षिण और लगभग तीन सौ मीटर उत्तरी हिस्से की सड़क की पैमाइश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें