फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का अनुभव और अनुशासन संगठन को देगा नई दिशा : पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व कैप्टन राजेश यादव को समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ का जनपद जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को बोझी बाजार स्थित निजी इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुभव और अनुशासन संगठन को नई दिशा देने में सहायक होगा। राजेश यादव के नेतृत्व में सैनिक प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि आग लगने की घटनाओं से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाना चाहिए।
क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद न होने और बोरी की कमी की समस्या पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व कैप्टन राजेश यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अल्ताफ अंसारी, धर्मप्रकाश यादव, संजय सिंह पटेल, राजकुमार यादव, सर्वेश यादव, विजय शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें