फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटा प्रवासी के साथ उसकी पत्नी व बहन निकली पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के तीन गांव में मुंबई से लौटे पांच प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले। इन मरीजों में तीन एक ही परिवार के है, जबकि दो अन्य युवक दूसरे गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में रामपुर बेलौरी निवासी ग्रामीण और उसकी पत्नी तथा बहन कोरोना पॉजिटिव मिली। बताया जा रहा है कि यह तीनों बीते 22 जून को मुंबई से लौटे थे। लौटने के बाद तीनों होम क्वारंटीन रह रहे थे। एक जुलाई को तीनों ने फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर सैंपलिंग कराया था। वहीं तहसील के उफरौली गांव निवासी युवक भी 22 जून को मुंबई से लौटने के बाद एक जुलाई को फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर सैंपलिंग कराया था।
रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद इन सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेज दिया गया है। इनके अतिरिक्त हीरामपुर बेलौरी को कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद की जा रही है, जबकि उपरौली को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। उधर, मधुबन तहसील के तथा दोहरीघाट ब्लाूक के कोल्हुुुखास निवासी युवक जो कि एक सप्ताह पूर्व पुणे से गांव लौटा था। युवक वहां एसी बनाने का कार्य करता था। लौटने के बाद वह दोहरीघाट सीएचसी पर तीन जुलाई को अपना सैंपल दिया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें