फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से पैदल ही जा रहे मजूदर

विज्ञापन
इंदारा में रेलवे ट्रैक से होकर वाराणसी से पैदल चलकर अपने बिहार जाते मजदूर। - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। लाकडाउन के चलते देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे मजदूरों के आने का क्रम जारी है। रविवार की दोपहर में चिलचिलाती धूप में मऊ होते हुए इंदारा रेलवे जंक्शन पर मजदूरों का दल पहुंचा। कुछ देर विश्राम करने के बाद गोपालगंज बिहार की तरफ रवाना हो गए। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन के चलते यूपी, बिहार के लोग विभिन्न प्रांतों तथा गैर जनपदों में फंसे हैं। लॉकडाउन बढ़ने के चलते मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया है। अब रेलवे ट्रैक पकड़कर मजदूरों के आने का क्रम तेज हो गया है। वाराणसी के शिवपुर से चलकर बिहार के गोपालगंज को जाना है। रेलवे ट्रैक पकड़कर गोपालगंज बिहार जाने वाले चार मजदूर इंदारा रेलवे स्टेशन पहुंचे। बिहार जा रहे विजय शंकर, बिट्टू, भीरगू, अजय ने बताया कि गोपालगंज जाना है। खाने को कुछ बचा ही नहीं था। घर जाने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं था। हम रेलवे ट्रैक के बगल से इसलिए चल रहे थे, ताकि हम रास्ता न भटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें