कोपागंज।थाना क्षेत्र के चौबेपुर ग्रामसभा के ग्राम प्रधान ने रविवार को कोपागंज थाने में तहरीर दी। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी फेसबुक आईडी हैक करने तथा उनके परिचितों से रुपये मांगने का आरोप लगाया। सौंपी तहरीर में चौबेपुर के ग्राम प्रधान संतोष चौबे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। बीते दो दिनों से उस व्यक्ति द्वारा खुद को संतोष चौबे दर्शाते हुए उनके परिचितों से अलग अलग बहाना बनाकर रुपये की मांग की जा रही है। आरोप लगाया कि युवक द्वारा इसके लिए बकायदा पेटीएम नंबर भेज रहा है। ग्राम प्रधान ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कारवाई की मांग की है।