फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर के जीवन राम इंटर कालेज के छात्रावास के मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुक्त इलाज, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास सहित अन्य योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से भी वीडियो दिखाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। यह प्रदर्शनी कार्यक्रम 10 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने जनपद वासियों से अपील किया कि सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आएं और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत होकर लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, अविनाश शर्मा, रमाकांत चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें