फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रत्येक विद्यालय को बनाना होगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग 25 मार्च से स्कूल चलो अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाना होगा।
विज्ञापन

पेज पर भौतिक संसाधनों सहित विभिन्न गतिविधियां साझा की जाएंगी। वार्षिक परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड वितरण के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षक घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। वर्ष 2025-26 में स्कूल चलो अभियान दो चरणों, अप्रैल और जुलाई में, चलाया गया था। नामांकन में कमी के चलते 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए विभाग ने अभी से रणनीति तैयार कर, उस पर अमल करना शुरू कर दिया है। अभियान की नियमित निगरानी जिला स्तर से की जाएगी। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 25 मार्च से होगी। इसके लिए जागरूकता रैली अप्रैल में निकाली जाएगी।
अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाना होगा। इस पेज पर स्कूल भवन, खेल मैदान, खेल सामग्री, मिड-डे-मील, छात्र सुविधाएं और अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी।
साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के सहयोग से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का प्रयास किया जाएगा।
नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर का कहना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें