मऊ। जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संभव अभियान के अंतर्गत समस्त विभागीय अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं का एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। यह अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। संभव अभियान का उददेश्य कुपोषण की रोक थाम सबसे बड़ी चुनौती समाज, परिवार एवं व्यक्ति के स्तर पोषण सम्बन्धी मौजुदा व्यवहार, धारणाओं व मिथकों में परिवर्तन लाना, संभव अभियान एक नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया है। जिसमें विशेष रूप से सैम, मैम बच्चों (गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे) का चिन्हांकन उपचार संदर्भन एवं सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ-साथ कुपोषण में रोक-थाम सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा। माह जुलाई में स्तनपान प्रोत्साहन माह अगस्त में ऊपरी आहार। माह सितम्बर में कुपोषण पर वार ।जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को संभव अभियान के बारे में अभिमुखीकीण कराया गया। समस्त कन्वर्जेन्स विभागों को संभव अभियान में सक्रिय भागीदारी/दायित्वों का निर्वहन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया था। अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान अश्वनी कुमार राय सीडीपीओ, शशिप्रभा, मनोरमा देवी, सुनीता शुक्ला, नीलीमा, ललिता कुशवाहा, गायत्री देवी, गीता गुप्त, किरन देवी, नीलम यादव इत्यादि मुख्य सेविका उपस्थित रही।