फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को पीटने पर 11 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट/घोसी। दो थाना क्षेत्रों में चार महिलाओं और एक पुरुष को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। चिरैयाकोट : थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सुल्तानीपुर के हीरापुर मुहल्ला में एक परिवार के आठ लोगों ने एक महिला को घर में घुस कर मार पीट कर घायल कर दिया। हीरापुर निवासी चांदमती शुक्रवार को किसी निमंत्रण में गई थीं, देर शाम जब वह वापस घर आई तो पड़ोसी रामचन्द्र राम के घर के सनी कुमार, राजू, रवि, विपिन, मिथिलेश, सीमा, पिंकी और आजमगढ़ जनपद के मंदे गांव निवासी उसके रिश्तेदार अजय घर में घुस गये और पुरानी रंजिश की बात करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया। घोसी : कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के कारीसाथ निवासिनी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। कारीसाथ निवासिनी बतासी देवी पत्नी चईत्तर की पड़ोसी दीपक से रंजिश है। इसे लेकर 23 जून को दीपक, छोटू एवं गोलू ने बतासी देवी, चचेरी बहू शीला देवी एवं संतोष कुमार को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें