फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आठ साल बाद भी नगर पंचायत में नहीं बन सका डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
चिरैयाकोट में नहर के किनारे फेंका गया कूड़ा।संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान किट प्रदान करते एडीएम व सीएमएस।
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय नगर पंचायत बनने के आठ वर्ष बाद भी डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया जा सका है। अभी तक 30 की जगह आठ बिस्वा जमीन ही खरीदी जा सकी है। हालत यह है कि कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों मेें कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

कूड़ा डंप होने से दुर्गंध उठने से लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नगर पंचायत के 15 वार्डों से प्रतिदिन 1.08 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है़। कूड़ा इधर-उधर फैले होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर है। चिरैयाकोट नगर पंचायत बने लगभग आठ वर्ष हो चुके हैं। अभी तक नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से डंपिंग ग्राउंड बनाना दूर जमीन भी चिह्नित नहीं की जा सकी है। सफाईकर्मी सभी वार्डों से कूड़ा का उठान कर कमालचक मंदे नहर मार्ग के किनारे औसतपुर वार्ड में गिरा देते हैं। इससे लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में कस्बे के सऊद खान, अबुसहमा, आमिर हसन, आफताब, सेराज, शकील, धर्मदेव का कहना है कि स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं हैं। सफाईकर्मी कूड़े को सड़क किनारे फेंककर चले जाते हैं। नगर पंचायत प्रशासन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया, लेकिन सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कोट
अब तक आठ बिस्वा जमीन ही मिल पाई है। शेष जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही डंपिंग ग्राउंड बना दिया जाएगा। जमीन की तलाश की जा रही है।
छोटेलाल तिवारी, अधिशासी अधिकारी,नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें