मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। मूल्यांकन केंद्र के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 51 परीक्षक शामिल हुए। 2675 उत्तरपुस्तिकाओं जांची गई।
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज तथा शहीद इंटर कॉलेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। 531672 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जानी थी। गत दिनों पांच मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य कर लिया गया था। एक मात्र शहीद इंटर कॉलेज मधुबन पर मूल्यांकन कार्य चल रहा था।
मूल्यांकन के पूर्व शहीद इंटर कॉलेज को सेनेटाइज कराया गया। मूल्यांकन केंद्र के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बुधवार को 51 परीक्षकों ने 2675 उत्तरपुस्तिकाएं जांची। इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने शहीद इंटर कॉलेज मधुबन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि परीक्षकों की पारिश्रमिक बिल तथा बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की बिल एक हफ्ते के अंदर कार्यालय को भेज दें।