फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान कार्य पर समान वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक संगठनों द्वारा 11 सूत्रीय मांग को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक श्रीराम सोनकर को पत्रक सौंपकर समान कार्य समान वेतन की मांग की। पत्रक के माध्यम से मांग किया कि पुरानी पेंशन बहाली, लंबित वेतन विसंगतियां दूर करने, सविदा आउटसोर्सिगं कर्मचारियों को नियमित करने सहित कर्मचारी सेवा नियमावली तैयार कराने की मांग की। वेतन समिति द्वारा बनी संस्तुति के आधार पर समस्त कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा मऊ के जिलाध्यक्ष पी.एन सिंह, मंत्री अविनाश सिसौदिया, पंकज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गविजय राय, मनीष पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें