फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का फूलमालाओं से लादकर किया स्वागत

विज्ञापन
दोहरीघाट में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान का माला पहनाकर स - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान का वाराणसी से गोरखपुर जाते समय दोहरीघाट पहुंचने पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त और समृद्ध सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, विकास वर्मा, मुहम्म्द कैश, बबलू सोनकर, अजय शाही, श्रीकांत श्रीवास्तव, मोती भारती, टेनी रावत, सूरज कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, रामसेवक यादव, रंजीत चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें