फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय न बनवाने वालों पर दर्ज कराएं मुकदमा

विज्ञापन
घोसी के बनियापार गांव में मार्निंग फालोअप लेते एसडीएम सीएल सोनकर व बीडीओ बड़राव फैसल आलम। - फोटो : mau
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने नेतृत्व में अधिकारियों ने तहसील के बनियापार, पीड़यूथ सिंहपुर, भेलउर चंगेरी, खिजिरपुर गांव में मंगलवार की सुबह मॉर्निग फॉलोअप किया। इस दौरान ग्रामीणों को खुले में शौच से मना करने के साथ शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। साथ ही राशि मिलने के बाद शौचालय निर्माण ना कराने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन

 
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे  उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर पिउथसिंहपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को खुले में शौच को लेकर लोगों को समझाया। यहां पाया कि 601 सापेक्ष गांव में केवल 391 ही शौचालय बने हुए हैं। इस पर नाराजगी दिखाते हुए बीडीओ फैसल आलम को सभी के विरुद्ध एफआईआर का निर्देश दिया। इसके बाद बड़राव खिजिरपुर गांव पहुच कर नाली विवाद को सुलझाने के साथ लोगों को खुले में शौच से मना करने के साथ जो मना करने पर न माने उनके विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया।

यहां 404 की जगह 184 ही शौचालय बना होना पाया गया। इस पर ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थी के घर पर शौचालय नहीं बने हैं, उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे। इसके बाद, उन्होंने भेलउरचंगेरी गांव पहुंचे। वहां कुछ लोग खुले में शौच के लिए जा रहे थे। उन लोगों को खुले में शौच से मना कर दिया। यहां भी 775 के सापेक्ष 393 शौचालय का निर्माण होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें