फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1097 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण का नामांकन गुरुवार को घोसी एवं बड़रांव ब्लाक  में काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। प्रत्याशी अपने समर्थकों व लाव लश्कर के साथ पहुंचे। पहले दिन दोनों ब्लाकों पर लंबी कतारें लगी। दूसरे चरण में दोनों ब्लाकों में 1097 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



दूसरे चरण का मतदान 5 नवंबर को है। दूसरे चरण  के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से ही शुरू है। सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।


नामांकन के लिए  हर ब्लाकों में  न्याय पंचायतवार टेबलों की संख्या लगाई गई। भीड़ अधिक बढ़ने पर हर न्याय  पंचायतवार जमानत राशि के लिए अलग से टेबल बनाए गए।
विज्ञापन



घोसी ब्लाक में ब्लाक  में कुल 72 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 298  प्रत्याशियों ने  नामांकन किया। पहले दिन यहां 882 सदस्य पदों के लिए 191  प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।बड़रांव ब्लाक में 72 ग्राम प्रधान  पदों के लिए पहले दिन 368 प्रत्याशियों  ने नामांकन दाखिल किया। इस ब्लाक में 924  सदस्य पद के लिए पहले  दिन 240 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।


दोनों  ब्लाकों पर नामांकन के लिए गहमा गहमी रही। तीनों ब्लाकों में प्रथम चरण के  नामांकन काफी भीड़ तो दिखी ही प्रत्याशी  नामांकन से कहीं वंचित न हो जाएं इसके लिए वह सुबह से ही लाइन लगा लिए थे। दोनों ब्लाकों में पहे दिन कुल 1097 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें