फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मूर्ति विसर्जन वाले रास्तों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण, नियम तोड़ने वाले डीजे होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली लक्ष्मी, पूजा मूर्ति विसर्जन एवं छठ पूजा के अवसर पर अत्यधिक ऊंचाई वाले डीजे तथा तेज आवाज में बजाने वाले डीजे स्वामियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए डीजे सीज कर 25 हजार जुर्माना लगाकर दंडित करें। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लास्टिक प्रतिबंध किए जाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। उन्होंने अध्यक्षता में आगामी दीपावली लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन और छठ पूजा को लेकर सोमवार को जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई कराने को कहा। बताया कि सदर तहसील में 80 लक्ष्मी मूर्ति, मधुबन तहसील में 119 लक्ष्मी मूर्ति, घोसी तहसील में 216 एवं मोहम्मदाबाद गोहाना में 270 से अधिक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। बैठक में प्रदेश व्यापार संघ अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, दिनेश भारती, भारत लाल रही, पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी, संजय वर्मा, शामिल थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को ध्यान न दें



पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि जनपद में पुलिस बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है, त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था एवं माहौल को खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को ध्यान न देते हुए त्योहारों को मिलजुल कर संपन्न कराने में पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें।

प्लास्टिक मुक्त होंगे छठ घाट, गोताखोर एंबुलेंस की रखे व्यवस्था

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने में पूर्व में जो मानक निर्धारित हैं, उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं निर्धारित की जाएगी। छठ पूजा के स्थलों का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं घाटों पर अत्यधिक जल होने की स्थिति को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कर गोताखोर, एंबुलेंस, दवाएं आदि की व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों को करने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर शहर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संचालित मिठाई की दुकानों की जांच कर ले जिससे किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सके। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त छठ घाट बनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें