फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बढुआगोदाम से भुजौटी तक सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बढुुआगोदाम से नगर क्षेत्र भुजौटी तक का शहरी राजमार्ग अतिक्रमणमुक्त होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीच सड़क से दोनों तरफ 60-60 फीट पर जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

इस जद में आने वाले अतिक्रमण हटाने का मास्टर प्लान जिला प्रशासन की तरफ से तैयार कर लिया गया है। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने से सड़क किनारे स्थित भवन स्वामियों में खलबली मच गई है। बढुआगोदाम से भुजौटी तक के राजमार्ग की लंबाई करीब 22 किमी है। यह मार्ग पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन था। एनएचएआई के बाईपास बनने के बाद 22 किमी मार्ग को एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया।
इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका है। इस बीच सड़क के किनारे कहीं पटरियों पर गिट्टी बालू, कहीं अस्थायी अतिक्रमण तो कहीं मकान बन गए हैं। इसके चलते जाम की स्थिति रहती है। जाम लगने से लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। इससे रोज ही उद्यमियों, कारोबारियों सहित आम लोगों का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सड़कों के दोनों तरफ 60-60 फीट की दूरी नाप कर चिंहित किया है। अभी हाल ही में जिला प्रशासन ने बढुआगोदाम से इंडस्ट्रीयल स्टेट तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। कई अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। विभाग की तरफ से सड़क के दोनों तरफ से नापी किए जाने के बाद से कई भवन स्वामी चिह्नित स्थान से अतिक्रमण हटाने लगे हैं।
स्थायी निर्माण करा चुके भवन स्वामी प्रशासनिक अधिकारियों के यहां जुगत लगाने में जुट गए हैं। सहायक अभियंता सौरभ सिंह लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क से दोनों तरफ 60-60 फीट की लंबाई में नापी कर चिह्नित किया गया है। सड़क के दोनों तरफ की जमीन पीडब्ल्यूडी की है।



कोट
बढुआगोदाम से भुजौटी तक राजमार्ग की नापी कराई गई है। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से अस्थायी तथा स्थायी निर्माण कार्य करने वाले भवन स्वामियों को नोटिस दिया जा रहा है। - राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें