मझवारा बाजार में अवैध अतिक्रमण हटवाती पुलिस।संवाद
- फोटो : MAU
मझवारा। घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार से लेकर सेमरी जमालपुर तक शहीद रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया। मझवारा चौकी प्रभारी सविन्द्र राय पुलिस बल के साथ दो जेसीबी लेकर बाजार पहुंचे। उन्होंने मधुबन मोड़ से अतिक्रमण हटवाना शुरु किया। वहां से मध्य बाजार, अदरी मोड़ होते हुए सेमर जमालपुर गांव तक सड़क के किनारे डाले गए टीन शेड, गुमटी अवैध निर्माण के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। सेमरी जमालपुर में पूर्व मंत्री कल्पनाथ राय की मूर्ति के समीप पटरियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया। चौकी प्रभारी ने दुबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दुकानदारों से कहा कि वह दुकान के सामने रोड के किनारे सामान रख कर अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। कोपागंज : नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव और थानाध्यक्ष हरिराम मौर्य के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने और पॉलिथीन के विरुद्ध बुधवार की शाम कोपागंज बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान के तहत 6000 रूपये अर्थदंड वसूला गया। नगर पंचायत द्वारा कई दिनों से पूरे नगर क्षेत्र में अलाउंस करते हुए कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान न रखें।अधिकारियों ने सड़क की पटरियों पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। बुधवार की शाम को अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष ने अतिक्रमण और पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। कस्बा बाजार में अतिक्रमण किये हुए जगहों को चिन्हित करते हुए सख्त हिदायत दिया गया की वृहस्पतिवार तक सभी लोग अतिक्रमण हटवा लें नहीं तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।