फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक क्रिकेट एकादमी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने आरडीएस चिरैयाकोट को सात रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतीक अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में कुल 189 रनों का स्कोर किया। टीम के तरफ से सबसे अधिक जीशान ने 37 रन अमित ने भी 37 रन और अभय ने 22 रनों का योगदान किया। आरडीएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लुकमान ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए जरूरी 190 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए आरडीएस चिरैयाकोट की टीम ने अच्छी शुरूआत किया। लेकिन बाद में बल्लेबाजों के पीच पर टिके न रहने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। पूरी टीम जीत से सात रन दूर 182 रन पर ही सिमट गई। आरडीएस की तरफ से सबसे अधिक प्रीतम ने 43 रन बनाए। जबकि अन्य बल्लेबाजों में अभिषेक ने 35 रनों तथा विश्वकांत ने 22 रन बनाए। प्रतीक अकादमी के तरफ से निगम ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि गामा और अमित ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार 7 रनों की जीत के साथ प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें