फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Tue, 29 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने दस्ते के साथ रेलवे की जमीनों और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को जोरदार अभियान चलाया।
विज्ञापन

  रोडवेज स्थित शहीद चौराहा के पास की दूकानों के करीब बनाये गए चबूतरा, टीन शेड और गुमटियों को हटाया गया। अभियान के चलते करहां टैक्सी स्टैंड और शहीद चौराहा से लेकर स्टेशन के सामने तक दूकानदारों में दिन भर अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में रेलवे स्टेशन के सामने निर्मित रेलवे की दूकानों  को एलाट किया गया है। दूकानों के सामने चबूतरा और टीन शेड का निर्माण कराकर दूकानदार अपना सामान, चूल्हा, गाडी़ और बेंच आदि रखते रहते हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे सैकड़ों पुलिस और आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर आए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ इंसपेक्टर ने सबसे पहले करहां टैक्सी स्टैंड पर दूकानों के सामने निर्मित टीन शेड और चबूतरा को तोड़ दिया। इसके बाद दस्ता शहीद चैराहा के पास की सभी दूकानों के सामने के चबूतरा और टीन शेड को जेबीसी लगाकर ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित दूकान मालिकों को नोटिस जारी की गई थी। अतिक्रमण दस्ता ने जद में आने वाले किसी भी दूकान और गुमटी को नहीं बख्शा। अतिक्रमण हटाओ दस्ता में प्रमुख रूप से रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मिर्जा बेग, पीडब्लूआई आधा दर्जन दरोगा के अलावा पचास से भी अधिक पुलिस जवान शामिल रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें