नगर के आजमगढ़ तिराहा से अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सिटी धनंजय मिश्रा।संवा?
- फोटो : MAU
मऊ। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटवाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। वहीं, चिरैयाकोट में भी अभियान चला कर अतिक्रमण हटाए गए। मुंशीपुरा से आजमगढ़ मोड़ तक रास्ते की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। मुर्गा की दुकानें गंदगी फैला रही थी। छोटे व्यापारी एवं ठेले वाले स्ट्रीट वेंडर मुख्य मार्ग पर दुकान लगाए हुए थे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा थानाध्यक्ष कोतवाली उपस्थित रहे। चिरैयाकोट : बाजार में दोपहर में सड़क की पटरियों और नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिसबल के साथ हटवा दिया। पंचायत ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह पहले अतिक्रमण हटा लेने की नोटिस दिया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने टीन शेड आदि लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, अजीत सिंह, रामाश्रय वर्मा के साथ थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसआई कमला प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद ने नगर पंचायत कर्मियों को साथ लेकर बाजार में जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पुलिस और नगर पंचायत ने दुबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी सख्त कार्यवाई करने की चेतावनी दी। एसओ ने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने किसी वाहन को खड़ा न होने दें और न ही किराए पर किसी की दुकान लगवाएं। ऐसा करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।