ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक स्वयं को पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। बाद में खंड विकास अधिकारी को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक रोजगार संघ के अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 40 हजार रोजगार सेवकों की तैनाती है। विगत नौ सालों से गांवों के विकास में सहभागिता दिए जाने के बाद अभी तक रोजगार सेवकों को सम्मान नहीं मिला है।
कहा कि पूर्व में सपा सरकार ने रोजगार सेवकों को उचित सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया था लेकिन वादा पूरा नहीं किया।
धरना में शामिल रोजगार सेवकों ने सत्ता व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने ब्लाक में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कमरा में ताला बंद कर दिया अंत में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने, रोजगार सेवकों के मानदेय में उचित बढ़ोतरी करने, पूर्व में हटाए गए रोजगार सेवको को पुन: बहाल करने सहित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान रामविजय पाल, दुर्गेश यादव,जर्नादन, प्रमिला, शशिकला, सरिता,सोनू, विजय, राजू आदि मौजूद रहे।
मऊ से प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
बोझी बाजारः रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बड़रांव ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, रमेश कुमार, सुभाष गुप्ता, लखीचंद आदि शामिल थे।
घोसी ः रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को घोसी ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर उमेश कन्नौजिया, अर्जुन चौहान, रामदुलार चौहान, प्रमोद यादव, संजू राजभर, शिव नारायन शामिल थे।