फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काम करने से मना करने पर मालिक ने कर्मचारी को पीटा, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित मधुरराज स्वीट्स के मालिक द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला बढ़ता जा रहा है। राजगीर कुमार की तहरीर पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने दुकान मालिक सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते दीपावली पर भी मजदूरी मांगने पर कर्मचारी के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी के अनुसार बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के गिसारा निवासी राजगीर दोहरीघाट कस्बा के कमला तिवारी पुरा स्थित होटल पर काम करता है।
मधुरराज स्वीट्स के मालिक स्वप्निल गुप्ता उर्फ प्रिंस गुप्ता अपनी दुकान मधुराज स्वीट्स पर काम करने के लिए बुलाता रहता है। दुकान पर काम नहीं करने पर मारने पीटने और यहां नहीं रहने देने की धमकी देता है।
विज्ञापन

बीते चार मार्च को जबरदस्ती काम करने के लिए बुलाया। रात करीब 9:30 बजे किसी काम से दुकान के बाहर निकला तो स्वप्निल गुप्ता उर्फ प्रिंस गुप्ता, शिवांशु गुप्ता उर्फ लाला गुप्ता, रूद्र गुप्ता उर्फ राजन गुप्ता अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर लात घूसे और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
पूरी घटना पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें