फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर चीनी मिल गेट पर अनिश्वितकालीन धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से मिल में कामकाज ठप रहा। संविदा कर्मचारियों के वेतन, साप्ताहिक अवकाश सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को चीनी मिल के कर्मचारियों ने नफीस अहमद की अध्यक्षता में अनिश्विकालीन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों द्वारा एक वर्ष में आकस्मिक छुट्टी छ दिन दिए जाने तथा बीमारी में दस दिन छुट्टी देने, चीनी मिल घोसी तथा आसवनी इकाई घोसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पिछले बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की। साथ ही वर्ष 2014-2015 में कार्यरत कर्मचारियों का ओवर टाइम कार्य का भुगतान करने की भी मांग की। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीके कन्नौजिया ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मांग पूरी न होने पर व्यापक रुप से आंदोलन करने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नागेंद्र पाण्डेय, जयराम चौरसिया, गंगा राय, हरिनाथ, मनोज राय, कैलाश राजभर ,लक्ष्मण शाह, कृष्णचंद पाठक ,गंगा सागर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें