फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कर्मचारी ने दुकान से चुराई इलायची, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत निवासी हरिश्चंद्र मद्धेशिया की तहरीर पर दुकान में इलायची चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरिश्चंद्र की किराना की दुकान मधुबन बाजार में सुग्गीचौरी मोड़ पर है। बलिया के भीमपुरा के कसेसर गांव निवासी दीपू मद्धेशिया की कई साल से दुकान के स्टाफ रखा था। शक था कि दीपू इलायची और कई सामान गायब कर रहा है। निगरानी के लिए 20 सितंबर को दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उसमें दीपू एक किलो इलायची दुकान के बाहर फेंका, इसे मधुबन के अंसारी गली निवासी शब्बीर अहमद लेकर चला गया। दोनों इसी तरह आए दिन सामान चोरी करते हैं। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें