हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर नाबालिग बेटी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। महिला और उसके पति 29 जुलाई की सुबह खेत में काम करने गए थे। दोपहर 12 बजे घर पहुंचे तो 13 साल की बेटी घर पर नहीं थी। सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन पर पता किया, लेकिन वहां भी नहीं मिली। कुछ दिन बाद थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी गोविंद राजभर ने फोन करके बताया कि बेटी उसके पास है। पुलिस को सूचना दी तो अंजाम भुगतना होगा। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।